khabar abhi tak

वृद्ध की हत्या के बाद पॉलीथिन में भरकर फेंकी लाश, पूरा शरीर काला पड़ चुका था, बेटी के घर जाने निकले थे

बालाघाट। एमपी के बालाघाट के परसवाड़ा क्षेत्र में 5 दिनों से लापता वृद्ध  कैलाश गिरी गोस्वामी की लाश आज कुमनगांव व अरंडिया के बीच संदिग्ध हालत में मिला है। शव अर्धनग्न अवस्था में था, वृद्ध की पालीथिन में भरी लाश मिलने को लेकर कहा जा रहा है कि कैलाश गिरी की हत्या कर फेंका गया है। 

                           पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारासिवनी के ग्राम नेवरगांव में रहने वाले कैलाश गिरी गोस्वामी उम्र 60 वर्ष अपनी बेटी के घर डुंगरिया जाने के लिए 28 जनवरी को अपनी बेटी के घर जाने निकले थे। 30 जनवरी को वहां से वापस आने के लिए कहा, जब कैलाश गिरी घर नहीं पहुंचे तो परिजन घबरा गए, उन्होने अपने स्तर पर तलाश की जब कोई जानकारी नहीं मिली तो 2 फरवरी को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आज कैलाश गिरी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, वृद्ध के शरीर पर पॉलीथिन बंधी हुई थी और चेहरा और हाथ काले पड़ चुके थे। शव की हालत को देखते हुए मौत की वजह को लेकर रहस्य बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या के बाद लाश को पालीथिन में भर कर फेंका गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak