khabar abhi tak

विज्ञापन पोल पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों का आरोप- हत्या कर लटका दिया

सागर. मध्य प्रदेश के सागर में एक विज्ञापन पोल पर 22 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने चार लोगों पर हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया है। घटना खुरई रोड स्थित कृषि उपज मंडी के पास की है।

पुलिस के अनुसार, कृषि उपज मंडी के पास विज्ञापन का पोल लगा है। इस पर सोमवार देर रात लोगों ने फंदे पर शव लटकते हुए देखा। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोल से नीचे उतरवाया। शव का पंचनामा बनाया गया। इसी दौरान मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक की पहचान गढ़ोली खुर्द निवासी हीरालाल पिता परमलाल अहिरवार के रूप में की। पहचान होने पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

भाई बोला- कुछ लोगों ने चौराहों पर की थी मारपीट

मृतक के भाई संतोष अहिरवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाई हीरालाल के साथ रात में चौराहे पर अली, शुभम, गोलू और विक्की ने मारपीट की, जिसके बाद वह घर आया और मेरे मोबाइल से सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन किया था। इसी दौरान वे चार लोग घर आए और उसे अपने साथ ले गए, जिसके बाद भाई को मारकर पोल पर लटका दिया।

टीआई बोले- लोगों ने रोका पर नहीं माना

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। युवक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उसके साथ मारपीट हुई थी। जिसके बाद वो घर गया और रस्सी लेकर आया था। वह अंधेरे में पोल पर चढ़ाकर फांसी लगाई है। इस दौरान कुछ राहगीरों ने उसे रोका था और पोल से नीचे आने का बोला, लेकिन वह नहीं माना और गाली-गलौज करने लगा था। मामला दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। पीएम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak