जबलपुर/भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल से झारखंड के औद्योगिक शहर धनबाद के बीच आज मंगलवार 24 फरवरी नई ट्रेन का उद्घाटन सायं को भोपाल रेलवे स्टेशन से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली से वर्चुअल जुड़ंगे, वहीं एमपी के सीएम डा. मोहन यादव रेलवे स्टेशन से हरीझंडी दिखायेंगे
इस ट्रेन की नियमित सेवा भोपाल से 28 फरवरी और धनबाद से एक मार्च से शुरू होगी। धनबाद भोपाल एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। वापसी में भोपाल से धनबाद के बीच सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी।
धनबाद से भोपाल के बीच नई ट्रेन रांची व लोहरदगा होकर नहीं चलेगी। धनबाद से कतरास चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातू, खलारी, टोरी , लातेहार बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, गढ़वा, नगर ऊंटारी, रेणुकूट, चोपन, ओबरा डैम, करेला रोड, सिंगरौली, बरगवां, खन्ना बंजारी, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा होकर भोपाल जाएगी।
ये है टाइम टेबल
11631 भोपाल धनबाद एक्सप्रेस भोपाल से रात 8:55 पर खुलेगी। अगले दिन रात 8:20 पर धनबाद पहुंचेगी.
11632 धनबाद भोपाल एक्सप्रेस धनबाद से सुबह 7:20 पर खुलेगी और अगले दिन सुबह 7:00 बजे भोपाल पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर ठहराव
कतरासगढ़, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, पतरातु, खलारी, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, गढ़वा, नगर उंटारी, रेणूकुट, चोपन, ओबरा डैम, मिर्चाधुरी, करैला रोड, सिंगरौली, बरगावां, सराय ग्राम, मरवास ग्राम, ब्योहारी, खन्ना बंजारी, कटनी मुड़वाड़ा, दमोह, सागर, बीना, गंज बसोदा व विदिशा।
भोपाल-चौपन साप्ताहिक ट्रेन भी शुरू हो रही
वहीं आज से भोपाल-चौपान-भोपाल साप्ताहिक ट्रेन की भी शुरुआत की जा रही है. यह ट्रेन भी पमरे के विदिशा, गंजबासैदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, खन्ना बंजारी होकर चलेगी.
