khabar abhi tak

कार को सांप ने बना लिया अपना आशियाना, सड़क पार करते हुए घुसा, सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू

 

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित अंधमूक बायपास पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क पार करते हुए आया सांप कार के बोनट के अंदर बैठ गया। कार को सांप के अंदर से निकालने की कोशिश की गई, जब वह नहीं निकला तो सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे पहुंचे और सांप को निकालकर जंगल में छोड़ा गया। 

                                बताया गया है कि आज दोपहर के  वक्त अंधमूक बायपास पर सड़क पार करते हुए 5 फीट लंबा सांप आया और कार के बोनट में अंदर जाकर बैठ गया। कार मालिक शुभम तिवारी ने देखा तो पहले अपने स्तर पर सांप को निकालने की कोशिश की, जब सफल नहीं हुए तो सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचना दी। मौके पर पहुंचे गजेंद्र दुबे ने काफी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित पकड़ लिया। गजेंद्र दुबे ने बताया कि यह धामन प्रजाति का सांप है जिसे घोड़ा पछाड़ या अधिक चूहे खाने के कारण रैट स्नेक भी कहा जाता है। यह सांप जहरीला नहीं होता। सांप को पकडऩे के बाद गजेंद्र दुबे ने उसे सुरक्षित रूप से बरगी के जंगल में छोड़ दिया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। 



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak