शादी के 10 साल बाद रिश्तों में दरार : वाइस मैसेज में ' तीन तलाक ', पत्नी की शिकायत पति पर मामला दर्ज

 


जबलपुर।
शादी के दस साल बाद अधारताल के रहने वाले एक पति ने अपनी पत्नी की बहन के मोबाइल पर उसे वाइस मैसेज करके तीन तलाक दे दिए। ससुराल की प्रताड़ना से तंग होकर पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

अधारताल पुलिस ने बताया कि मंगलवार कापे अधारताल निवासी फरहीन अली ने लिखित शिकायत की है कि उसका विवाह वर्ष 2010 में मुस्लिम रीति रिवाज से भानतलैया हनुमानताल निवासी वाहिद अली के साथ हुआ था। उसके 2 बच्चे हैं। शादी के कुछ समय बाद से पति वाहिद अली, ससुर नजर अली, सास सुल्ताना बानो, ननद शमा खान, नुशरत खान देवर जावेद अली द्वारा घरेलू बातों केा लेकर उसके शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। पति की मारपीट से परेशान होकर वह लगभग तीन माह से मायके में रही थी। 16 जनवरी को पति वाहिद ने फोन करके बोला कि ससुराल आ जाओ तो वह ससुराल भानतलैया आ गयी, पति द्वारा उसे लगातार परेशान किया गया था। महिला ने पुलिस को बताया कि घर में काम करने का बहाना करके उसे मायके छोड़ दिया और बच्चों को अपने पास रख लिया। उसने पति को फोन लगाकर ससुराल जाने के लिये कहा तो पति ने फोन पर गाली गलोज कर एवं तलाक देने की धमकी दी और 16 फरवरी को पति ने उसकी बहन के मोबाइल पर रात लगभग 10 बजे वायस मैसेज करके कहा कि, मैं वाहिद अली अपने होशो हवाश में फरहीन को तलका देता हॅू, कहते हुये तीन तलाक दे दिया था। 

पत्नी को उठाकर पटका

कुण्डम में पिपरिया लखनवारा मे रहने वाली मीरा बाई विश्वकर्मा ने मंगलवार की सुबह रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बच्चे काम करने बाहर गये हैं। घर में वह पति सेवराम विश्वकर्मा के साथ रहती है। पति सेवाराम आये दिन शराब पीकर घरेलू बातों केा लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। मना करने पर नहीं मानता है। सोमवार रात लगभग 11-12 बजे वह एवं पति खाना खाकर सो रहे थे। पति शराब के नशे में घरेलू बातों को लेकर उसे प्रताड़ित कर हाथ मुक्कों से मारपीट करते हुये उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया। उसके सिर एवं हाथ पैर में चोट आयी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post