khabar abhi tak

एमपी ट्रांसको के इंजीनियर प्रदीप पाटीदार ई-गवर्नेंस मेडल से सम्मानित


जबलपुर।
 मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के सहायक अभियंता प्रदीप पाटीदार को ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में निमरानी स्थित 220 केवी सब-स्टेशन में पदस्थ पाटीदार को यह सम्मान जबलपुर में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया। श्री पाटीदार ने कंपनी की महत्वाकांक्षी ट्रांसमिशन एसेट मैनेजमेंट प्रणाली के क्रियान्वयन में आने वाली तकनीकी बाधाओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आईटी सेल के साथ समन्वय कर विभिन्न संभागों के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया, जिससे इस डिजिटल परियोजना को लागू करना आसान हुआ।समारोह में एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी और विशेषज्ञ नीलकंठ गजानन टिकेकर ने उन्हें पदक एवं प्रतीक चिन्ह सौंपकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि एमपी ट्रांसको ने डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में इस ई-गवर्नेंस पुरस्कार की शुरुआत की है, ताकि तकनीकी सुधार लाने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak