जबलपुर। घमापुर के सरकारी कुंआ में रहने वाली एक देवरानी और जेठानी के मकान में सोमवार रात बम फेंककर आरोपी युवक छू-मंतर हो गया। मौके पर देवरानी ने युवक को ललकारा था, लेकिन वह धमकी देते हुए भाग गया था। पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर लिया है।
घमापुर पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सरकारी कुंुआ में रहने वाली अंजू राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार रात लगभग 11-45 बजे वह अपने परिवार सहित मकान के अंदर सो रही थी। तभी मकान के अंदर बम फूटने की आवाज आयी। उठकर देखा कि बम फटने से उसके दरवाजे में लगा पर्दा जल गया। फोटोफ्रेम टूट गया। वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर निकलकर देखी तो अनुज गुप्ता उर्फ मेवा एक और बम उसकी जेठानी के मकान में फैंका। उसने बम फेंकने से मना किया, तो गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये वह भाग गया था।