khabar abhi tak

जबलपुर: बीकानेर स्वीट्स संचालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज


जबलपुर
। गोराबाजार थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक प्रसिद्ध मिठाई दुकान के संचालक पर नाबालिग लड़की के साथ पिछले 6 महीनों से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नाबालिग पीड़िता की मां द्वारा  दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी जेठू सिंह,जो बीकानेर स्वीट्स का संचालक है,पिछले आधा दर्जन महीनों से बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। पुलिस द्वारा कराए गए पीड़िता के मेडिकल परीक्षण में घटना की पुष्टि हो चुकी है, जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है।

​आरोपी फिलहाल फरार, पुलिस की टीमें दे रही हैं दबिश

​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी जेठू सिंह फरार है। पुलिस की विशेष टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। एएसपी ने आश्वासन दिया है कि पीड़िता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak