डॉक्टर का पता पूछकर महिला से ठगी, कान-मंगलसूत्र लेकर फरार हुए तीन ठग

 

बालाघाट। एमपी के बालाघाट स्थित वारासिवनी में एक महिला के साथ ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर सब्जी बेचने वाली विद्या ठाकरे  से डाक्टर का पता पूछकर तीन ठग सोने के जेवर लेकर भाग गए। सोने के जेवर निकले जाने से घबराई महिला ने थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। 
                                    पुलिस के अनुसार शहर से अपनी सब्जी की दुकान बंद कर विद्याबाई ठाकरे अपने घर जाने के लिए निकला। देर रात रास्ते में दो महिलाओं के साथ एक युवक आया और डॉक्टर रेखा का पता पूछा। महिला ने कहा उसे नहीं मालूम और वह आगे की ओर चल दी। इस बीच युवक ने फिर उसे अपनी बातों में उलझा लिया। उसने कहा कि वह अपने कान के झुमके और मंगलसूत्र उतारकर पर्स में रख ले। साथ ही कहा कि चार कदम आगे जाकर घर पहुंचकर पर्स खोले और जेवर दूध से धोए। बदमाशों ने महिला से जेवर उतरवाकर पर्स में रखवा दिए लेकिन चालाकी से पर्स अपने पास ही रख लिया। इसके बाद महिला को चार कदम आगे चलने और फिर लौटने को कहा। जब विद्या ठाकरे आगे बढ़कर वापस लौटीं तो वहां कोई नहीं था। ठग सोने के जेवर लेकर फरार हो चुके थे। इसके बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर जा चुके थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना भाजपा कार्यालय के पासए सुराना और हिमांशु ज्वैलर्स के सामने की बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। 

Post a Comment

Previous Post Next Post