khabar abhi tak

दुकान नील लेने गई बालिका के साथ दुकानदार ने की दरिदंगी, पड़ोसी की करतूत से भड़का आक्रोश

 

मंडला। एमपी के मंडला स्थित महाराजपुर में 10 वर्षीय बालिका के साथ दरिदंगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालिका पड़ोस की दुकान में नील लेने गई थी, जहां पर दुकानदार ने बालिका को अंदर बुलाकर रेप किया। दहशतजदा बालिका को तकलीफ हुई तो उसने अपनी मां से बताया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा जेल भेज दिया गया। 

                             पुलिस के अनुसार महाराजपुर में रहने वाली बालिका उम्र 10 वर्ष दो दिन पहले पड़ोस की दुकान में नील खरीदने के लिए गई थी। जहां पर दुकानदार, बालिका को बहला फुसलाकर दुकान के पीछे बने कमरे में ले गया। जहां पर उसने बालिका का मुंह दबाकर दरिदंगी की। इसके बाद धमकी देते हुए भगा दिया। डर के कारण बच्ची उस समय घर लौट आई और घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। दो दिन बाद जब बच्ची को जब तकलीफ होने लगी तो उसने मां को पूरी घटना के बारे में बताया। घटना से परिजन आक्रोशित हो गए, जिन्होने बेटी को महाराजपुर थाना ले जाकर घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak