khabar abhi tak

जबलपुर: ईओडब्ल्यू ने बिछाया जाल, नगर निगम के सामने बाबू को रंगे हाथ दबोचा,देखें शिकायतकर्ता का वीडियो


मेडिकल लीव स्वीकार करने की एवज में तीन हज़ार की रिश्वत की माँग,आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी

जबलपुर। जबलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के बाबू राकेश शर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने की गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। आरोपी बाबू स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पी रामाराव  की मेडिकल लीव स्वीकृत करने के बदले पैसों की मांग कर रहा था।

पीड़ित की शिकायत पर हुई कार्रवाई


जानकारी के अनुसार, नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी ने अपनी मेडिकल लीव (चिकित्सा अवकाश) स्वीकृत कराने के लिए आवेदन दिया था। इसी काम को पूरा करने के एवज में बाबू राकेश शर्मा ने 3,000 की रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू कार्यालय में दर्ज कराई। शिकायत की तस्दीक करने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही पीड़ित ने बाबू को पैसे दिए, टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak