बताया गया है कि ग्राम बगली निवासी छोटेलाल नंदा पेशे से किसान है। उन्होंने फसलों में कीट नियंत्रण के लिए घर में कीटनाशक रखा था। खेलते समय चार वर्षीय बच्चे के हाथ यह कीटनाशक लग गया और उसने अनजाने में इसे घर में रखी पीने के पानी की टंकी में मिला दिया। रात को परिवार के सदस्यों ने भोजन किया और उसी पानी का सेवन किया। तो कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगडऩे लगी। सभी को पेट में जलन, उल्टी व दस्त होने लगे। अचानक एक के बाद एक सदस्य की तबियत बिगडऩे से हड़कम्प मच गया। आसपास रहने वाले परिवारों को पता चला तो पहुंच गए। जिन्होने मदद करते हुए सभी को स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए मंडला के जिला अस्पताल रेफर किया गया। डाक्टरों ने नंदा परिवार के सदस्यों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया। यहां पर एक बच्चे की स्थिति थोड़ी गंभीर बनी हुई है।
परिवार के ये सदस्य हुए बीमार-
बताया गया है कि कीटनाशक मिला हुआ पानी पीने से साधना नंदा उम्र 13 वर्ष, रणवीर नंदा 4 वर्ष, गौरा नंदा 30 वर्ष, शोभना नंदा 13 वर्ष, रातरानी नंदा 30 वर्ष, वेदिका नंदा 1 वर्ष, कृष्णा नंदा 9 वर्ष, छोटेलाल नंदा 34 वर्ष व शोभाराम नंदा 62 वर्ष सहित अन्य शामिल हैं।