khabar abhi tak

ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार परिवार, पत्नी की मौत, पति, दो बेटियां गंभीर

 

रीवा। एमपी के रीवा स्थित मझिगवां गांव में तेज गति से आए ट्रक ने मोटर साइकल सवार परिवार को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं पति व दो बेटियों के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर तीनों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। 

                              पुलिस अधिकारियेां के अनुसार ग्राम बरो निवासी भरत पटैल अपनी पत्नी प्रमिला व दो बेटियों को मोटर साइकल में बिठाकर घर के लिए निकले, जब वे सगरा मोड़ से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगते ही चारों सामने की ओर गिरे, जिन्हे रौंदते हुए ट्रक निकल गया। हादसे में प्रमिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्टअना होते देख आसपास से गुजर रहे लोगों में चीखपुकार मच गई, लोगों ने घायलों को उपचार के लिए शासकी अस्पताल पहुंचाते हुए पुलिस को खबर दी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश शुरु कर  दी है। वहीं घटना के बाद रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटर साइकल को हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका। इधर अस्पताल में भरती भरत पटेल व दोनों बेटियों की हालत नाजुक बनी हुई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak