khabar abhi tak

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के पूर्व सैनिकों को अब परिसर में ही मिलेगा इलाज, मोबाइल क्लिनिक सेवा शुरू


500 से अधिक हितग्राही होंगे लाभान्वित, अब इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा 35 किमी दूर

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी में तैनात पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी कदम उठाया है। अब यहाँ कार्यरत 213 से अधिक पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कंपनी ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बैतूल के सहयोग से सारनी परिसर स्थित चिकित्सालय में 'पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना' के अंतर्गत मासिक मोबाइल क्लिनिक कैम्प आयोजित करने का निर्णय लिया है।

35 किलोमीटर की यात्रा से मिलेगी मुक्ति

वर्तमान में सुरक्षा सेवाओं में तैनात इन पूर्व सैनिकों को रक्षा मंत्रालय द्वारा मिलने वाली ईसीएचएस सुविधाओं के लिए लगभग 35 किलोमीटर दूर आमला एयर फोर्स स्टेशन जाना पड़ता था। इस नई पहल के बाद, अब हर महीने एक मोबाइल क्लिनिक सीधे कंपनी चिकित्सालय परिसर में ही उपलब्ध होगा। इस क्लिनिक में एम्बुलेंस, चिकित्सक, सहायक स्टाफ और आवश्यक दवाओं की पूरी व्यवस्था रहेगी।

कर्मचारी कल्याण सर्वोपरि:मनजीत सिंह

कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने इस पहल पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों के अनुशासन और समर्पण ने पावर हाउस की सुरक्षा को मजबूत किया है। उनके सम्मान और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी के लिए कार्मिकों का कल्याण और उनका हित हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहेगा। इस निर्णय से लगभग 500 हितग्राही सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak