khabar abhi tak

रेल न्यूज : कटनी-दमोह रेलखंड के करहिया भदौली स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव का शुभारंभ समारोह आयोजित

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के कटनी-दमोह रेलखंड के करहिया भदौली रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुक्रवार 13 फरवरी से शुरू हो गया। इस मौके पर शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया.

इस गरिमामयी अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री धर्मेंद्र चेतन, मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश लोधी, रेल प्रशासन से सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री धर्मेंद्र सिंह, सहित अन्य रेल कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं रेल प्रशासन के समन्वय से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अतिरिक्त ठहराव की सुविधा

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल अंतर्गत करहिया भदौली स्टेशन पर भोपाल-बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन को दिनांक 13.02.2026 से दोनों दिशाओं में 02 मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ठहराव अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

ये हैं टाइमिंग

* गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस- आगमन समय: 16:38 बजे

* गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस आगमन समय: 08:03 बजे

सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस अतिरिक्त ठहराव से क्षेत्रीय यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रेल सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak