khabar abhi tak

कटनी-बिलासपुर रेलखंड पर कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, डेढ़ घंटे में काबू पाया

कटनी. दपूमरे के बिलासपुर-कटनी रूट पर हर्री रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की दोपहर कोयले से भरी एक मालगाड़ी के वैगन में आग लग गई। यह घटना पेंड्रारोड से आगे हर्री स्टेशन में हुई। सूचना मिलते ही नगरपालिका पेंड्रा की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

रेलवे स्टेशन मास्टर ने तत्काल नगरपालिका पेंड्रा को घटना की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड टीम ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग कोयले के ढेर में लगी थी, जिससे उसके फैलने का खतरा था।

आग बुझने के बाद ट्रेनों का संचालन हुआ सामान्य

आग बुझने के बाद रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया। आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और मामले की जांच जारी है। पेंड्रा-मरवाही जिले में कोयला परिवहन के दौरान गाडिय़ों में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak