khabar abhi tak

बस स्टॉप पर मिला अज्ञात वृद्ध का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस,देखें वीडियो



जबलपुर
। पनागर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बमनोदा बाईपास स्थित एक बस स्टॉप पर करीब 55 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पनागर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई है और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए उसे पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का अनुमान है कि वृद्ध की मृत्यु करीब 12 से 24 घंटे पहले हुई होगी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट का मिलान किया जा रहा है। साथ ही, मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया और हुलिए के आधार पर अन्य माध्यमों की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak