रेलवे स्टेशन पर विवाद: पानी की बोतल को लेकर वेंडर ने यात्री पर किया जानलेवा हमला


जबलपुर।
 रेलवे स्टेशन पर एक मामूली विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक वेंडर ने पानी की बोतल के दाम को लेकर हुए झगड़े में यात्री का सिर फोड़ दिया। घटना देर रात पिपरिया रेलवे स्टेशन की है, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बनखेड़ी निवासी 30 वर्षीय दिनेश श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ ओवरनाइट एक्सप्रेस से इंदौर जाने के लिए पिपरिया स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन पर पानी की बोतल खरीदते समय वेंडर से कीमत और चिल्लर (बदले पैसे) को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि वेंडर ने तैश में आकर पास रखी लाठी से दिनेश के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। ​हमले में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से खून बहने लगा। आसपास मौजूद यात्रियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और रेलवे प्रशासन व जीआरपी को सूचित किया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जीआरपी ने पीड़ित का बयान दर्ज कर आरोपी वेंडर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post