khabar abhi tak

11 लाख की बुलेरो में ढुल रही थी 10 हजार की देशी शराब, देखें वीडियो



जबलपुर।
शराब तस्करी में ऐसा मामला साम ने आया है, जिसमें बेशकीमती 11 लाख की बुलेरो कार में दस हजार रूपए की कीमत की देशी शराब पकड़ी गई है। यह शराब पाटन के नुनसर में पकड़ाई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब सहित वाहन जब्त कर लिया है।

पाटन पुलिस ने बताया कि चौकी नुनसर में रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मनगुडिया रोड़ में बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी 20 सीके 0227 का चालक शराब का अवैध परिवहन कर रहा है। सूचना पर मनगुडिया रोड़ पर गुड्डू सोनी के खेत के पास दबिश देते हुये मुखबिर के बताई हुयी बुलेरो वाहन को घेराबंदी कर रोककर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम संदीप झारिया ग्राम बेनीखेड़ा बताया। पुलिस तलाशी लेने पर वाहन के पीछे तरफ 5 कार्टून में 260 पाव देशी शराब (46.80 लीटर) के रखे मिले। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak