जबलपुर। यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय विकास को नई गति देने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 01631/01632 भोपाल-धनबाद/चोपन एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत क्रमश: सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं बरगवां रेलवे स्टेशन पर देर रात व आज बुधवार की सुबह भव्य स्वागत एवं नई ट्रेन का शुभारंभ समारोह आयोजित किए गए।
पमरे के जबलपुर रेल मंडल के सागर स्टेशन में कार्यक्रम के दौरान माननीया सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने इस महत्वपूर्ण रेल सुविधा के लिए रेल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस नई ट्रेन के चलने से क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसरों को नई गति देगा। इस अवसर पर नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे की ओर रवाना किया गया। रेल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आनंद कुमार, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री नितेश कुमार सोने सहित अन्य रेलवे अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
बरगवां रेलवे स्टेशन में माननीय सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्रा स्वयं इस नई ट्रेन में भोपाल से यात्रा कर बरगवां स्टेशन पहुँचे, जहाँ उन्होंने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया। यह क्षण उपस्थित जनसमूह के लिए अत्यंत भावनात्मक एवं ऐतिहासिक रहा।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री देवेश पांडेय अध्यक्ष, नगर निगम सिंगरौली, श्री दिलीप शाह अध्यक्ष, सिंगरौली विकास प्राधिकरण, श्री सुंदर शाह जिलाध्यक्ष सिंगरौली, श्रीमती प्रमिला देवी अध्यक्ष नगर परिषद बरगवां तथा रेल प्रशासन से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक 2 श्री शशांक गुप्ता उपस्थित थे।
इसी तरह दमोह रेलवे स्टेशन पर इस नई ट्रेन शुभारंभ समारोह में श्री गौरव पटेल अध्यक्ष, जिला पंचायत दमोह, श्री धर्मेंद्र कटारे उपाध्यक्ष जिला पंचायत दमोह, श्री रमाकांत वाजपेई मंडल अध्यक्ष दमोह श्री भारत यादव नगर मंत्री, श्री रामलाल उपाध्याय तथा रेलवे के सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री गुन्नार सिंह उपस्थित थे। इसी तरह कटनी मुड़वारा में श्री दीपक टंडन सोनी जिलाध्यक्ष कटनी उपस्थित थे।

