khabar abhi tak

शादी से इनकार करने पर छात्रा की सरेराह पिटाई, नरसिंहपुर के प्रेमी का जबलपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा


जबलपुर।
शहर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के साथ उसके नरसिंहपुर निवासी प्रेमी ने मदन महल रेलवे स्टेशन के पास जमकर हंगामा और मारपीट की। घटना तब हुई जब युवक ने छात्रा पर शादी करने और साथ चलने का दबाव बनाया। छात्रा द्वारा पढ़ाई का हवाला देकर मना करने पर युवक ने सरेराह उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम रोसरा निवासी पीड़ित छात्रा जबलपुर में बीए की पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि वह पिछले 5 वर्षों से अपने भाई के दोस्त लवकुश झारिया (निवासी करकबेल, नरसिंहपुर) को जानती है और उनके बीच करीब 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे जब वह पैदल कॉलेज जा रही थी, तभी लवकुश ने उसे रोक लिया और रेलवे स्टेशन के वाहन स्टैंड के पास ले जाकर शादी की जिद करने लगा। युवती ने जब पढ़ाई पूरी करने की बात कहकर मना किया, तो आरोपी ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और मौके से फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak