रेलवे : AIRPWF का नववर्ष मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित, का. गालव ने 8वें वेतन आयोग के संंबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी

कोटा. ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन (एआईआरपीडब्ल्यूएफ) के तत्वाधान में शनिवार 31 जनववरी को नव वर्ष मिलन समारोह उमरावमल पुरोहित सभागार कोटा जं में धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर डबलूसीआरईयू महासचिव कामरेड मुकेश गालव ने आठवें वेतन आयोग के संंबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की.

एआईआरपीडब्ल्यूएफ के प्रेस सचिव राजेश गौतम ने बताया कि समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व मण्डल रेल मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुपर्णा सेन राय, विशिष्ठ अतिथि अविरल शर्मा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी व एआईआरएफ के सहायक महामंत्री मुकेश गालव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वंदेमातरम के पश्चात श्री गणेश वंदना की प्रस्तुती भी दी गई। एआईआरपीडब्ल्यूएफ के सचिव डी के अरोड़ा व अध्यक्ष जी पी सिंह, एम एस बग्गा ने मंचासिन सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ सुषमा भटनागर, एआईआरएफ के एक्जिक्यूटिव मेंबर ईरशाद खान, शुभ इंवेस्टमेंट के सतीश जैन सहित समस्त अतिथियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

इस अवसर पर सहायक महामंत्री मुकेश गालव ने संबोधित करते हुये कहा कि आठवें वेतन आयोग मे पेंशनर्स को मिलने वाले सभी लाभो बकाया डी ए एरियर, सेवा निवृति पर मिलने वाले कम्युटेशन पर ब्याज की दर कम करने और उसकी वसूली 15 से घटाकर 12 वर्ष करने सहित सभी महत्वपूर्ण व ज्वलंत मदो का समावेश किया गया है। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अविरल शर्मा व डॉ सुपर्णा सेन राय ने पेंशनर्स की एक्टिविटीज पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए अस्पताल, मेडिकल,स्वास्थ्य व कार्मिक विभाग, भुगतान आदि से संबंधित सभी समस्याओं को प्राथमिकता से सहायता व निराकरण करने का वायदा कर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। 

नीति कुल श्रेष्ठ, नरेश, गणेश राव, संजय अग्रवाल, लक्ष्मी प्रसाद, निशि तारे, ओ पी जादौन, नसीम व सागर ने चरी नृत्य, गजल गायन, बांसूरी वादन, नगमो, तरानो आदि की प्रस्तुती देकर समारोह मे समा बांध दिया। शुभ इंवेस्टमेंट के सतीश जैन द्वारा सुरक्षित इन्वेंस्मेंट की जानकारी दी गई। कोषाध्यक्ष अब्दुल रफीक ने संस्था की मेम्बरशीप वृद्धि हेतु अपने विचार रखे। सांस्कृतिक प्रस्तुती देने वाले सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। कार्यक्रम के अन्त मे अध्यक्ष जी पी सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डी के अरोड़ा ने किया तथा समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष आर एन सिह, एम एस बग्गा, जे के पात्रे, अजय कपूर, सतीश देवानी, राजेश कपूर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post