khabar abhi tak

मां-बेटा भरे थे सूटकेस में 8 लाख का गांजा, शहर से ' फुर्र ' होने के पहले पकड़े गए, देखें वीडियो



जबलपुर।
गोरखपुर में गांजा की तस्करी में पुलिस ने गुरूवार को एक मां-बेटा को पकड़ा है, जिनके सूटकेस में 8ण्34 लाख का गांजा बरामद किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिस को चकमा देकर शहर से भागने की फिराक में थे। पुलिस गांजा संबंधी पूछताछ कर रही है।

 थाना प्रभारी गोरखपुर नितिन कमल ने बताया कि गुरूवार देर रात क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ऐरावत चौक हाथीताल के पास एक व्यक्ति एवं एक महिला अपने अपने हाथ में एक एक ट्राली बैग लिये खड़े हैं, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गोरखपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दीॅैैं। चौराहे पर ट्राली बैग लिये खडे महिला-युवक पुलिस को देखकर इधर उधर होने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर रोककर नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम चंदन जैन और राजुल जैन उर्फ राजकुमारी जैन निवासी हाथीताल बताया। संदेह होने पर ट्राली बैगों को खुलवाकर देखने पर दोनों ट्राली बैग में 8.8 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। गांजा की तौल करने पर 16 पैकेटों में 16 किलो 680 ग्राम गांजा कीमती लगभग 8 लाख 34 हजार रुपए का होना पाया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak