khabar abhi tak

ब्रेकिंग, शहपुरा में ब्रिज से कार पर गिरा हाइवा, दो की मौत, 6 गंभीर, जबलपुर-भोपाल रोड पर हादसा

 

जबलपुर। एमपी के जबलपुर-भोपाल रोड पर आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब ब्रिज से अनियंत्रित होकर हाइवा सर्विस रोड से जा रही कार पर गिर गया। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। 

                              बताया गया है कि जबलपुर-भोपाल रोड पर शहपुरा के पास आज दोपहर दो बजे के लगभग ब्रिज से गुजर रहा हाइवा अनियंत्रित होकर नीचे सर्विस रोड से गुजर रही कार पर गिर गया। हाइवा के गिरने से कार में सवार सभी लोग दब गए, जिनकी चीख पुकार सुनकर राह चलते लोग रुक गए। देखते ही देखते इस रोड पर अफरातफरी मच गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिन्होने स्थानीय लोगों की मदद से कार में दबे घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं करीब 6 घायलों को एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर सभी की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak