बालाघाट। एमपी के बालाघाट स्थित पालडोंगरी में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब स्कूली बच्चों को लेकर जा रही आटो अनियंत्रित होकर हार्वेस्टर से टकरा गई। हादसे में 6 बच्चों को चोटें आई है, जिसमें दो छात्रों की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल हो गए। इनमें से दो छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बताया गया है कि साडरा के बापू आदर्श पब्लिक स्कूल में पढऩे वाले बच्चों को लेकर आटो चालक शाम 4 बजे के लगभग घर छोडऩे के लिए निकला, आटो जब पालडोंगरी से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान चालक अपना संतुलन खो बैठा और आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक हार्वेस्टर से जा टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बच्चों की चीख.पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे एमपीईबी के पिकअप वाहन में सवार संजय कावड़े, तिलकचंद धरने और विमल मेश्राम ने घायल बच्चों को सिविल अस्पताल लांजी पहुंचाया। लांजी अस्पताल में भर्ती किए गए घायल बच्चों में चेतना कालबेले उम्र 5वर्ष, खुशी कावड़े 5 वर्ष, ख्वाहिश कावड़े 8 वर्ष व नवीन सार्वे 10 वर्ष है। शौर्य नारनौरे 4 वर्ष व पृथ्वी सार्वे 13 वर्ष की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।