khabar abhi tak

पिट्ठू बैग में भरा था 5 लाख का गांजा, पुलिस को देखते बैग छोड़कर भागा था युवक, देखें वीडियो



जबलपुर।
नया गांव के जंगल रोड पर शुक्रवार को एक युवक पिट्ठू बैग में पांच लाख का गांजा भरा हुआ था। युवक ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस दल को देखकर युवक ने बैग छोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन वह पुलिस का घेरा नहीं तोड़ सका। क्राइम ब्रांच और गोरखपुर पुलिस के दल ने आरोपी के कब्जे से दस किलो से अधिक गांजा बरामद किया।

गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि शुक्रवार को क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नयागांव जंगल रोड़ में एक युवक लगभग आधा घंटे से एक पिट्ठू बैग पीठ पर एवं एक पिट्ठू बैग दाहिने हाथ में लिये संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गोरखपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी। युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना आदित्य उर्फ आदी विश्वकर्मा सिंधी केम्प हनुमानताल में रहना बताया।  पुलिस तलाशी में पिट्ठू बैग के अंदर 10 पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे मिला। तौल करने पर कुल 10 किलो 380 ग्राम गांजा कीमती लगभग 5 लाख 19 हजार रूपये का होना पाया गया। पुलिस उक्त गांजा कहां से और कैसे प्राप्त किया, के सम्बंध में पूछताछ कर रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak