khabar abhi tak

चांदी फिर लुढ़की, 25000 रुपए तक गिरे दाम, सोना भी करीब 1800 रुपए सस्ता

नई दिल्ली. पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के बाद 3 फरवरी को दोनों कीमती धातुओं के दामों में जोरदार तेजी आई थी, लेकिन अब कीमतों में नरमी दर्ज की गई है। आज 5 फरवरी को सोना और चांदी दोनों के भावों में गिरावट देखने को मिली है। एक ही दिन में चांदी की कीमत करीब 25,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गई, जबकि सोना भी प्रति 10 ग्राम लगभग 1,800 रुपये सस्ता हो गया है। इससे निवेशकों और सर्राफा कारोबारियों के बीच हलचल बनी हुई है।

 इससे पहले सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन, यानी 4 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया था। उस दिन चांदी करीब 2.98 लाख रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, चांदी की कीमत में 14,300 रुपये की तेजी आई थी और यह 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 7,400 रुपये बढ़कर 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। एक दिन पहले इसका बंद भाव 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। कारोबारियों के मुताबिक, दोनों धातुओं में यह तेजी टैक्स सहित कीमतों में दर्ज की गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak