khabar abhi tak

जबलपुर में आतंक: जमानत पर छूटे बदमाश शिब्बू खान ने 24 घंटे में दूसरी बार की फायरिंग, CCTV में पिस्टल लहराते कैद,देखें वीडियो




जबलपुर।
 शहर के गढ़ा थाना अंतर्गत क्षेत्र में कुख्यात अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हत्या के मामले में हाल ही में जमानत पर जेल से छूटे बदमाश शिब्बू खान ने शहर में आतंक मचा रखा है। शिब्बू खान ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार गोलीबारी कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि आरोपी को जल्दी पकड़ लिया जाएगा। ताजा घटनाक्रम में बदमाश शिब्बू खान सरेराह पिस्टल लहराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो में उसकी दबंगई साफ देखी जा सकती है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी डर का माहौल है। गौरतलब है कि बीते कल भी गढ़ा के छुई खदान क्षेत्र में इन्हीं बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर आतंक मचाया था। लगातार हो रही इन वारदातों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, गढ़ा पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और पुलिस की टीमें शिब्बू खान की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाश को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak