रीवा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, अब जून 2026 तक चलेगी, 17-17 अतिरिक्त फेरे

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के रीवा से मुंबई (सीएसएमटी) के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब जून 2026 तक पटरियों पर दौड़ेगी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। 

पहले यह ट्रेन सिर्फ 26 फरवरी 2026 तक ही चलनी थी, लेकिन अब इसमें दोनों तरफ से 17-17 एक्स्ट्रा फेरे जोड़े गए हैं। रेलवे के नए शेड्यूल के मुताबिक, यात्रियों को अब गर्मियों की छुट्टियों में भी मुंबई आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।

गाड़ी संख्या 02187 (रीवा से मुंबई)

यह ट्रेन अब हर गुरुवार 26 जून 2026 तक चलेगी। यह दोपहर 3:50 बजे रीवा से छूटेगी और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे मुंबई पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 02188 (मुंबई से रीवा)

वापसी में यह ट्रेन हर शुक्रवार 27 जून 2026 तक चलेगी। यह दोपहर 1:30 बजे मुंबई से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:45 बजे रीवा पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर ठहराव

यह ट्रेन सफर के दौरान सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा और खंडवा जैसे स्टेशनों पर रुकेगी।

24 डिब्बों की होगी ट्रेन

इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 24 कोच लगाए गए हैं। इसमें एसी फर्स्ट क्लास, एसी टू और थ्री टियर के साथ-साथ 12 स्लीपर और 4 जनरल कोच शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सफर से पहले एनटीईएस ऐप पर ट्रेन का समय और पूरी जानकारी जरूर चेक कर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post