khabar abhi tak

जबलपुर में कटने से बचा ली गई 26 भैंस, 16 चका ट्रक में भरकर ला रहे थे, कानपुर के तीन अवैध कारोबारी गिरफ्तार

 

जबलपुर/मंडला। एमपी के मंडला स्थित टिकरिया में पुलिस ने 16 चका ट्रक को रोककर 26 भैंसों को मुक्त कराया है, जिन्हे ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने उक्त ट्रक को उस वक्त पकड़ा है, जब मवेशियों को काटने के लिए जबलपुर लेकर आ रहे थे। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

                         पुलिस अधिकारियों के अनुसार नैनपुर जिला मंडला से 16 चका ट्रक में 26 भैंसों को भरकर तीन युवक जबलपुर के लिए रवाना हुए। जब वे टिकरिया से आगे बढ़ रहे थे। इस दोरान पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका तो  ट्रक में सवार तीन युवक कूदकर भाग निकले। पुलिस ने तीनों को पीछा करते हुए जंगल के रास्ते से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 26 भैंस ठूंस-ठूंसकर भरी गई थी, जिनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मवेशियों को फूलसागर पड़रिया स्थित गौशाला में सुरक्षित पहुंचाते हुए मामले में इश्तियाक अहमद, जीशान व आफताब नामक युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों यूपी के कानपुर के रहने वाले बतााए गए है। उनके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। उक्त कार्यवाही में एसआई पंकज विष्ठ, एएसआई टीकाराम भौयर, प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा, आरक्षक सालिकराम उइके, आरक्षक शरद परस्ते व आरक्षक दीपक द्विवेदी सहित टिकरिया थाना पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak