khabar abhi tak

राष्ट्रभक्ति का 'शतक': पर्दे पर उतरी 100 वर्षों की तपस्या और त्याग की गौरवगाथा,देखें वीडियो


 संस्कारधानी के मल्टीप्लेक्सों में उमड़ी भीड़, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ देखी फिल्म

जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निर्मित विशेष फिल्म 'शतक' आज से संस्कारधानी जबलपुर के रुपहले पर्दे पर रिलीज हो गई है। शहर के विभिन्न मल्टीप्लेक्सों में इस फिल्म का प्रदर्शन शुरू किया गया है, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म के शुरुआती शो के दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सिनेमाघरों में पहुंचे और सामूहिक रूप से फिल्म देखी। 'शतक' फिल्म मुख्य रूप से गुलामी के दौर से लेकर आज तक संघ की मजबूत रणनीति, संगठन के विस्तार और राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट देशभक्ति के सफर पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह विपरीत परिस्थितियों में भी संघ ने राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने समाज के अलग-अलग वर्गों, विशेषकर युवाओं से इस फिल्म को देखने की अपील की है। उनका कहना है कि यह फिल्म देश के इतिहास और समाज सेवा के 100 वर्षों के संघर्ष को समझने का एक बेहतर माध्यम है। जबलपुर के मल्टीप्लेक्सों में फिल्म को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता में भी काफी चर्चा बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak