khabar abhi tak

एमपी : जबलपुर में चोरों ने तोड़ा राम-जानकी मंदिर का ताला, भगवान के मुकुट और छत्र चोरी, लोगों में आक्रोश

जबलपुर। एमपी के जबलपुर के गौर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत देवरी गौर के समीप प्रसिद्ध प्राचीन राम जानकी मंदिर में बीती रात चोरी की बड़ी घटना घटित हुई है। अज्ञात बदमाशों ने मंदिर से 4 चांदी के मुकुट, आभूषण और छत्र चोरी कर लिए हैं। 

गौर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने मंदिर के गेट पर ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सुबह पूजा करने पहुंचे भक्तों ने मंदिर के ताले टूटे देखे और तुरंत पुजारी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है ताकि चोरों की पहचान हो सके। मंदिर में चोरी होने के बाद से क्षेत्रियजन पुलिस की गश्त व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक आस्था के केंद्र में इस तरह की वारदात होना विफलता को दर्शाता है। प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि चोरों ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले मंदिर की रेकी की होगी और उन्हें मंदिर के प्रवेश व निकास मार्गों की सटीक जानकारी थी। पुजारी के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी गया माल बरामद कर लिया जाएगा। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak