khabar abhi tak

सावधान! जबलपुर में फिर सक्रिय हुआ 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह, दूल्हे को चूना लगाकर दुल्हन हुई रफूचक्कर


जबलपुर।
 जबलपुर में वैवाहिक धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह की शिकार हुई एक और शादी बर्बादी की कगार पर पहुंच गई। उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी एक युवक के साथ शादी के नाम पर न केवल लाखों रुपये की ठगी की गई, बल्कि उसे गहरे मानसिक सदमे में डाल दिया गया है। पीड़ित दूल्हे ने अब जबलपुर के गौरीघाट थाने में न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है।

 निमंत्रण देकर बुलाया और फिर की लूट लिया

​घटनाक्रम के अनुसार, पीड़ित युवक की शादी कुछ समय पहले जबलपुर की एक युवती के साथ सामाजिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद, दुल्हन के मायके वालों ने पगफेरे या मेल-मिलाप की रस्म के बहाने दूल्हे को सपरिवार जबलपुर आमंत्रित किया। ससुराल पक्ष के निमंत्रण पर दूल्हा अपने परिजनों के साथ खुशी-खुशी जबलपुर पहुंचा, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह निमंत्रण उसे लूटने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था।पीड़ित ने बताया कि ससुराल में शुरुआती व्यवहार सामान्य रहा, जिससे किसी को शक नहीं हुआ। ससुराल वालों ने उसे नर्मदा तट स्थित गौरीघाट घूमने का प्रस्ताव दिया। जब दूल्हा और उसके परिजन दर्शन के लिए निकले, तभी आरोपियों ने मौका पाकर उसके बैग में रखे लाखों रुपये नकद और कीमती जेवरात पार कर दिए। वापस लौटने पर जब सामान गायब मिला और दुल्हन भी घर से नदारद पाई गई, तब जाकर पीड़ित को ठगे जाने का एहसास हुआ।

पुलिस जांच में जुटी: संगठित गिरोह की आशंका

​पीड़ित दूल्हे के अनुसार, उसके पास शादी के उपहार स्वरूप मिले लाखों रुपये और सोने-चांदी के जेवर थे। पूछताछ करने पर ससुराल पक्ष ने टालमटोल शुरू कर दी और अंततः पहचानने से भी इनकार कर दिया। गौरीघाट थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस अब दुल्हन और उसके फरार परिजनों की तलाश में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि ये काम किसी संगठित गिरोह का है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak