khabar abhi tak

कल तक फैलाया आतंक, आज उसी गली में पकड़े कान,देखें वीडियो


जबलपुर।
 जबलपुर में पुलिस ने अपराधियों के हौसले पस्त करने और जनता के बीच से खौफ मिटाने के लिए एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। शहर के पुराने शोभापुर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने दो आदतन बदमाशों को पुलिस ने न केवल गिरफ्तार किया, बल्कि उसी इलाके में उनका जुलूस भी निकाला जहाँ वे आए दिन वारदातों को अंजाम देते थे।

भीड़ के सामने मांगनी पड़ी माफी


पकड़े गए बदमाश सौरभ यादव उर्फ शौन्टू और प्रवीण रजक को जब पुलिस की टीम शोभापुर की गलियों में लेकर पहुंची, तो नजारा बदला हुआ था। जो बदमाश कल तक लोगों को डराते थे, वे आज पुलिस की गिरफ्त में खुद डरे हुए नजर आए। पुलिस ने उसी जगह उनका जुलूस निकाला जहां वे दादागिरी करते थे। इस दौरान दोनों बदमाश कान पकड़कर अपनी हरकतों के लिए माफी मांगते और भविष्य में अपराध न करने की कसम खाते नजर आए।

वारदातों से त्रस्त थे क्षेत्रीय नागरिक

​क्षेत्रवासियों के अनुसार, इन दोनों बदमाशों ने इलाके में जीना मुहाल कर रखा था। महज एक दिन पहले बदमाशों ने क्षेत्र के निवासी संदीप सिंह के घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और आतंक फैलाया था। बदमाश सौरभ उर्फ शौन्टू के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और रंगदारी जैसे 8 गंभीर मामले दर्ज हैं।  वहीं, प्रवीण रजक का अपराधिक इतिहास और भी पुराना है, उसके खिलाफ 26 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak