khabar abhi tak

पत्थरों से टकराई मोटर साइकल, दो युवकों की मौत, मेला से लौटते वक्त हादसा

 

मंडला। एमपी के मंडला-निवास रोड पर देर रात मोटर साइकल अनियंत्रित होकर पत्थरों से टकरा गई, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ युवक रात भर सड़क पर ही पड़े रहे। आज सुबह खबर मिलते ही पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 

                                   पुलिस अधिकारियों के अनुसार ददरगांव मंडला निवासी दीपक व शिव कुमार यादव पिपरिया में आयोजित मड़ई मेला में गए थे। जहां से वे देर रात अपने घर के लिए निकले, जब वे देव डोंगरी मोड़ से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान मोटर साइकल अनियंत्रित होकर पत्थरों से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों के सिर, चेहरे, सीने, हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ दोनों युवक सड़क किनारे ही पड़े रहे, आज सुबह राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। वहीं घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन भी पहुंच गए थे, जिन्होने शिवकुमार व दीपक को इस हालत में देखा तो फूट-फूटकर रोए। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak