khabar abhi tak

पमरे की वरिष्ठ अधिकारी रश्मि दिवाकर आरआरबी भोपाल की चेयरमैन नियुक्त

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय के यांत्रिकी विभाग में वरिष्ठ यांत्रिकी अभियंता (एसएजी) श्रीमती रश्मि दिवाकर को रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) भोपाल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है.

पमरे मुख्यालय में श्रीमती दिवाकर पिछले काफी दिनों से नई पदस्थापना का इंतजार कर रही थी. 19 जनवरी को रेलवे बोर्ड ने उनका तबादला भोपाल आरआरबी में कर दिया है। विदित हो कि श्रीमती दिवाकर पूर्व में काफी महत्वपूर्ण पदों जैसे एडीआरएम, कार्मिक विभाग में पदस्थ रह चुकी हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak