khabar abhi tak

लावारिस मिठाई खाने से तीसरी मौत, एक गंभीर नागपुर रेफर, परिजन बोले, विवाद के चलते साजिश रची गई

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में होटल में छोड़ी गई लावारिस मिठाई खाने से आज फिर एक युवती खुशबू की मौत हो गई। यह मौत तीसरा मामला है। देर रात बीमार खुशबू को छिंदवाड़ा से नागपुर रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान आज सुबह 6.30 बजे उसने दम तोड़ दिया। उसके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।                                                                                                                                                         
                                 बताया जाता है कि पीएचई विभाग के पास स्थित एक होटल में कोई मिठाई की थैली छोड़ गया था। जब कोई थैली लेने नहीं लौटा तो पीएचई गार्ड दशरू यदुवंशी उम्र 53 वर्ष ने मिठाई का डिब्बा निकाल लिया। उसने वहीं मौजूद सुंदर लाल कथूरिया उम्र 72 वर्ष, उनकी पत्नी संतोषी बाई और पोती खुशबू के साथ मिठाई खा ली। इसके बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई। 11 जनवरी को गार्ड की मौत हो गई। इसके दो दिन बाद मंगलवार को सुंदर लाल ने दम तोड़ दिया। आज खुशबू 27 वर्ष की भी जान चली गई। संतोषी बाई की हालत गंभीर है। मृतक खुशबू की बहन मुस्कान खरे का कहना है कि खुशबू का ससुराल पक्ष से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह पिछले एक माह से मायके में रह रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई। आशंका है कि परिवार के खिलाफ साजिश की गई है। पुलिस का कहना है कि होटल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak