khabar abhi tak

नर्मदा स्नान करने आए गुजरात के दो दोस्त डूबे, सीढिय़ों के पास गड्ढे में समाए, महाकाल दर्शन कर आए थे

 

खंडवा। एमपी के ओंकारेश्वर में आज तड़के नर्मदा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के पास ब्रह्मपुरी घाट पर नहाते समय गुजरात के वापी से आए दो दोस्त गहरे पानी में डूब गए। खबर मिलते ही पुलिस व होमगार्ड के गोताखोरों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। लेकिन अब तक दोनों का पता नहीं चल सका है। दोनों युवक अपने तीसरे दोस्त के साथ मध्यप्रदेश घूमने आए थे।

                                पुलिस के अनुसार मनीष उम्र 22 वर्ष व विवेक सिंह 22 वर्ष निवासी वापी (गुजरात) अपने एक अन्य दोस्त के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन कर शाम को ओंकारेश्वर पहुंचे थे। उनका प्लान था कि सुबह 5 बजे मंदिर खुलते ही दर्शन कर वापस गुजरात निकल जाएंगे। इसीलिए वे रात 3 बजे ही ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान करने पहुंच गए। तीनों दोस्त किनारे पर नहा रहे थे। जैसे ही वे घाट की दो सीढिय़ां नीचे उतरे, वहां पानी के अंदर मौजूद एक गहरे गड्ढे में चले गए और डूबने लगे। बाहर खड़े तीसरे दोस्त ने उन्हें डूबता देख शोर मचाया, लेकिन सुबह का समय होने के कारण घाट पर सन्नाटा था। वहां कोई नाविक या अन्य श्रद्धालु मौजूद नहीं था। जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने बताया कि मनीष सीए फाइनल व विवेक बीकॉम का छात्र था। दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है, वे वापी से ओंकारेश्वर के लिए रवाना हो चुके हैं। फिलहाल गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak