khabar abhi tak

यहां पर लव मैरिज करने वाले परिवारों का होगा बहिष्कार, पंचायत ने कहा, न पंडित पूजा कराएंगे, न दूधवाले-नाई आएंगे

 

रतलाम। एमपी के रतलाम स्थित पंचेवा गांव में पिछले 6 महीनों में 8 युवक-युवतियों ने घर से भागकर शादी कर ली। जिससे नाराज पंचायत ने लव मैरिज करने वाले परिवारों के बहिष्कार का फैसला सुनाया है। पंचायत ने कहा है कि जो लड़का-लड़की भाग कर शादी करेंगे उनके घर न तो दूध जाएगा और न ही कोई सामान। पंडित व नाई से लेकर कोई उस परिवार के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगा। साथ देने वालों का भी सामाजिक बहिष्कार कर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

                           यह फैसला पिपलौदा तहसील के पंचेवा में पंचों व ग्रामीणों की हुई बैठक में लिया गया। इसक बात की खबर मिलते ही जावरा एसडीएम सुनील जायसवाल ने पिपलौदा जनपद सीईओ बह्म स्वरूप हंस को गांव भेजा। जिन्होनेे ग्रामीणों से बात की, साथ ही इस फैसले को लेकर प्रशासन के अधिकारियों ने कार्यवाही की बात कही। खबर है कि समस्त ग्रामवासी पंचेवा द्वारा यह फैसला लिया है कि पंचेवा में जो भी युवक-युवती भाग कर शादी करने पर उसके व उसके परिवार पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। यहां तक कि लव मैरिज पर गांव में सामाजिक बहिष्कार के नियम भी बनाए गए है। जिसमें भागकर/लव मैरिज करने वाले लड़का-लड़की के परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। ऐसे परिवार को किसी भी सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। उस परिवार को किसी तरह का काम नहीं दिया जाएगा। काम देने वालों पर भी सामाजिक प्रतिबंध होगा। परिवार से दूध या अन्य सामग्री का लेन.देन पूरी तरह बंद रहेगा। उनके खेत को कोई भी व्यक्ति लीज पर नहीं लेगा। उस परिवार के घर पंडित, नाई या अन्य कोई सेवा देने नहीं जाएगा। विवाह कराने वाले व्यक्ति, गवाह या उसमें शामिल होने वालों का भी बहिष्कार किया जाएगा। लव मैरिज करने वाले दंपती को गांव में संरक्षण देने वाले व्यक्ति का भी बहिष्कार किया जाएगा। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak