सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव का चल रहा दौर, आज गोल्ड उछला, चांदी के भाव में गिरावट

नई दिल्ली. लगातार तीन दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद  सोने के भाव में आज (2 जनवरी) तेजी का रुख नजर आ रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज भी गिरावट जारी है। कीमत में आई तेजी के कारण सर्राफा बाजार में आज हाजिर सोना 170 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 190 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।

दाम चढऩे के बाद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,35,070 रुपये से लेकर 1,35,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,23,810 रुपये से लेकर 1,23,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

वहीं भाव में गिरावट जारी रहने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी एक हजार रुपये सस्ती हो गई है। कीमत में आई इस गिरावट के कारण दिल्ली में ये चमकीली धातु आज 2,37,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,35,220 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,23,960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,35,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,23,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,35,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,23,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,35,070 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,23,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,35,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,23,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,35,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,23,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post