पुरानी समस्या, नया नाम: अवैध होटल बना गेस्ट हाउस,आक्रोश


जबलपुर।
कटंगी रोड स्थित दीनदयाल वार्ड क्रमांक 30 की रॉयल स्टेट कॉलोनी में नियमों को ताक पर रखकर दोबारा अवैध व्यावसायिक गतिविधियां शुरू होने का मामला सामने आया है। कॉलोनी के रहवासियों ने आवासीय क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध गेस्ट हाउस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला कलेक्टर से सख्त कार्रवाई की मांग की है। रहवासियों के अनुसार, प्लॉट क्रमांक 81, 82, 83, 84, 38, 39 एवं 356 पर पहले 'रॉयल होटल' के नाम से अवैध संचालन किया जा रहा था। वर्ष 2024-25 में स्थानीय लोगों के भारी विरोध, जन आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के बाद नगर निगम ने जांच की थी और इसे बंद करा दिया था। रहवासियों का आरोप है कि नगर निगम आयुक्त के स्थानांतरण होते ही भू-माफिया फिर सक्रिय हो गए हैं। अब इसी स्थान पर नाम बदलकर पुनः 'अतिथि गेस्ट हाउस' के नाम से व्यावसायिक गतिविधियां धड़ल्ले से शुरू कर दी गई हैं।

प्रशासनिक लापरवाही पर फूटा गुस्सा

कॉलोनीवासियों का कहना है कि आवासीय अनुमति वाले मकानों में गेस्ट हाउस चलने से क्षेत्र की शांति भंग हो रही है और सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने इसे सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही करार दिया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन और नगर निगम ने जल्द ही इस अवैध गेस्ट हाउस को स्थायी रूप से बंद नहीं कराया, तो वे न्याय के लिए माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को विवश होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post