khabar abhi tak

नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन में एसएम ने लेडीज वेटिंग रूम को 4 माह से तालों में किया कैद, महिला यात्री टायलेट जाने तक को परेशान

 
जबलपुर.
पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल रेल प्रशासन लगातार रेलवे स्टेशनों मे यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी का प्रयास कर रहा है. किंतु प्रशासन के इस प्रयास पर इन दिनों नरसिंहपुर के स्टेशन मास्टर ही पलीता लगाने में जुटे हैं। यहां पर प्लेटफार्म नंबर 1 पर महिला यात्रियों के लिये रेनोवेट किया गया वेटिंग रूम जो पिछले 4 माह से तैयार है, उसे तालों में कैद करके रखा गया है. 


उल्लेखनीय है कि मंडल रेल प्रबंधक व अन्य संबंधित अधिकारी यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता पर खास ध्यान दे रहे हैं. इसी क्रम में मंडल के नरसिंहपुर स्टेशन पर स्थित महिला वेटिंग रूम को रेनोवेट करके आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है. साथ ही इसके अंदर काफी बेहतर व्यवस्थाएं भी की गई हैं. इसके सुधार व सौंदर्यीकरण गत 4 अक्टूबर 2025 को पूरा हो गया और वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) ने एक पत्र संबंधित विभागों को देकर स्पष्ट किया है कि महिला वेटिंग रूम का कार्य कम्पलीट हो चुका है, आप इसे हैंडओवर कर लें. उक्त अवधि को 4 माह होने को जा रहा है. किंतु महिला यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. महिला यात्री टायलेट जाने के लिए प्लेटफार्म पर भटकती हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak