सीएम मोहन यादव बोले, दो साल में 20 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, भव्य भैरवनाथ मंदिर का किया लोकार्पण

 

रीवा। एमपी के रीवा प्रवास पर आए सीएम मोहन यादव ने गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होने 1.80 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार किए गए भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने क्षेत्र को 26 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बने चार अन्य निर्माण कार्यों की सौगात भी दी।

                            भैरव नाथ मंदिर के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, रीवा में आयोजित श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय का विस्तारीकरण भूमिपूजन कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।  इस मौके पर सीएम श्री यादव ने कहा कि हमने 2 साल के भीतर 6 सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले हैं और आने वाले 2 सालों में बढ़कर 50 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। अभी प्रदेश में 30 मेडिकल कॉलेज है। जिनमें 18 शासकीय और 12 प्राइवेट हैं। सीएम ने कहा कि दो सालों में संख्या 50 करेंगे। यानी 20 नए मेडिकल कॉलेज खोल जाएंगे। गुढ़ के समीप ग्राम खामडीह में स्थित भैरव बाबा की विशाल प्राचीन प्रतिमा दुर्लभ शयन मुद्रा में है। स्थापत्य कला की दृष्टि से इसका निर्माण लगभग 10वीं शताब्दी का माना जाता है। यह प्रतिमा वर्षों तक खुले आसमान के नीचे रही। अब शासन की एलएडी योजना के तहत यहां करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से प्रतिमा के चारों ओर दो मंजिला मंदिर का निर्माण कराया गया है। यह मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।

ध्वज चढ़ाया, फिर सभा को किया संबोधित-

कार्यक्रम भैरवनाथ मंदिर परिसर में ही आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मंदिर पहुंचकर भगवान भैरवनाथ की पूजा कर ध्वज चढ़ाई। इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने की।


26 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का लोकार्पण- 

मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव ने रीवा प्रवास के दौरान करीब 26 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें गुढ़ स्थित भैरवनाथ मंदिर के साथ.साथ दो प्रमुख सड़कों का लोकार्पण भी शामिल है। इस मौके पर सीएम ने गुढ़ और रीवा क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं कीं, जिनसे धार्मिक पर्यटन, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार को नई दिशा मिलेगी।

कांग्रेस पर साधा निशाना-

सीएम ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग हमेशा मंदिर निर्माण का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से जुड़े बड़े अधिवक्ता अदालतों में यह तक लिखते थे कि भगवान राम का जन्म भारत में नहीं हुआ और प्रमाण मांगे जाते थे। सीएम ने कहा कि आज हमारी सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर, उज्जैन में महाकाल लोक, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धारए, मैहर माता मंदिर का विस्तार और देशभर के मंदिरों के संरक्षण-संवर्धन का काम किया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post