khabar abhi tak

रेलवे स्टेशनों, प्लेटफार्मों पर गंदगी फ़ैलाना पड़ा महंगा, पमरे में 13494 यात्रियों को लगीे 27 लाख से अधिक की चपत, देना पड़ा जुर्माना

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों के सभी स्टेशनों पर स्टेशन परिसर एवं गाडिय़ों में स्वच्छ, सुखद एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण मुहैया कराने के प्रति लगातार प्रयासरत है। मण्डलों के रेलवे स्टेशनों एवं रेलगाडिय़ों में नियमित साफ सफाई सुनिश्चित की जाती है, साथ ही नियमित उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों को जागरुक भी किया जाता है. इसके बावजूद कुछ यात्री अपनी गंदी हरकतों से बाज नहीं आ रहे।

ऐसे ही उद्दंड यात्रियों के खिलाफ पमरे प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया. उसने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से दिसंबर कुल नौ माह में गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाये गए अभियान में कुल 13,494 व्यक्तियों के मामले पकडे गए, जिनसे कुल 27 लाख 35 हजार 140 रूपये जुर्माना वसूला गया। 

अकेले दिसम्बर माह में गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाये गए अभियान में कुल 1244 व्यक्तियों के मामले पकडे गए, जिनसे कुल 02 लाख 52 हजार 200 रूपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा जुर्माने के साथ साथ ऐसे लोगों को समझाईश भी दी जाती है। साथ ही गंदगी से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए स्टेशन परिसर स्वच्छ रखने के लिए अनुरोध भी किया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak