khabar abhi tak

धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार का ऐलान

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है।

झारखंड के पूर्व सीएम दिवंगत नेता शिबु सोरेन और गायिका अलका याज्ञनिक समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। वहीं, क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री के लिए चुना गया है।

पद्म भूषण 2026 की लिस्ट में महाराष्ट्र की अलका याग्निक, उत्तराखंड के भगत सिंह कोश्यारी, तमिलनाडु के कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी, केरल के ममूटी, अमेरिका के डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु और विजय अमृतराज, महाराष्ट्र के पीयूष पांडे (मरणोपरांत), तमिलनाडु के एसकेएम मैइलानंदन, कर्नाटक के शतावधानी आर गणेश, झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (मरणोपरांत), महाराष्ट्र के उदय कोटक, दिल्ली के वी के मल्होत्रा ??(मरणोपरांत), और केरल के वेल्लापल्ली नटेसन शामिल हैं.

पद्म विभूषण 2026: मरोपरांत धर्मेंद्र सिंह देओल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, जबकि केरल के केटी थॉमस को सार्वजनिक मामले में यह पुरस्कार मिला. आर्ट में उत्तर प्रदेश के एन राजम, साहित्य और शिक्षा क्षेत्र में केरल के पी नारायणन, और सार्वजनिक मामले में केरल के वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण पुरस्कार मिला.

सूत्रों के अनुसार, पद्म लिस्ट में अनके गौड़ा, आर्मिडा फर्नांडेज़, भगवंदास रायकवार, भिकल्या लडक्या धिंडा, बृज लाल भट, बुढऱी ताती, चरण हेम्ब्रम, चिरंजी लाल यादव, धर्मिक लाल चुनीलाल पांड्या, गफरुद्दीन मेवाती जोगी, हैली वार, इंदरजीत सिंह सिद्धू, के पजनिवेल, कैलाश चंद्र पंत, खेम राज सुंद्रियाल, कोल्लक्कायिल देवकी अम्मा जी, कुमारस्वामी थंगराज और महेंद्र कुमार मिश्रा के नाम शामिल हैं.

इसके अलावा मीर हाजीभाई कासमभाई, मोहन नागर, नरेश चंद्र देव वर्मा, निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला, नूरुद्दीन अहमद, ओथुवर तिरुथनी स्वामिनाथन, पद्मा गुरमेत, पोखिला लेक्थेपी, पुन्नियामूर्ति नटेसन, आर. कृष्णन, रघुपत सिंह, रघुवीर तुकाराम खेडकर, राजस्तपति कालियप्पा गौंडर, रामा रेड्डी मामिडी, रामचंद्र गोदबोले और सुनीता गोदबोले, एस. जी. सुशीलाम्मा, संग्यूसांग एस. पोंगेनेर, शफी शौक, श्रीरंग देवाबा लाड, श्याम सुंदर, सिमांचल पात्रो, सुरेश हनगावादी, टगा राम भील, तेची गुबिन, तिरुवरूर बख्तवत्सलम, विश्व बंधु औक युमनाम जत्रा सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak