भोपाल. मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने आज शुक्रवार, 16 जनवरी की शाम 4.48 बजे प्रदेश भर की 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों को 32वीं किस्त में करीब 1836 करोड़ रुपए से अधिक राशि बहनों के खातों में राशि भेजी गई हैं। 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर की। इसके अलावा 206 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया।
इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक विजय पाल सिंह, राज्यसभा सांसद माया नरोलिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी, विधायक ठाकुर दास नागवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल, जनपद अध्यक्ष सावित्री बाई सहित अन्य मौजूद रहे।
बागरा-साखा-होज सिंचाई योजना की घोषणा की
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साल 2023-24 से पेंडिंग पिपरिया-नर्मदापुरा-बनखेड़ी फोर-लेन निर्माण, 42 हजार हैक्टेयर की बागरा-साखा-होज सिंचाई परियोजना, पिपरिया के सुहागपुर में 30 गांव 6 हजार हेक्टेयर की 128 करोड़ 71 लाख की योजना, 122 करोड़ की लागत के ग्राम मरोड़ा-माखन नगर तक पुल निर्माण का ऐलान करता हूं।
बहनों के खातों में अब तक इतनी राशि पहुंची
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 से की गई थी। योजना के अंतर्गत माह नवंबर 2025 से राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी गई है। जून 2023 से दिसंबर 2025 की अवधि में कुल 48 हजार 632 करोड़ 70 लाख की राशि बहनों के खातों में दी जा चुकी हैं। जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 के दौरान 38 हजार 635 करोड़ 89 लाख रुपए ट्रांसफर की गई हैं।
कर्नाटक, हैदराबाद, हिमाचल में इनका मुंह नहीं खुला
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में घटना घटी, हमारा फर्ज, हम सब प्रबंधन करते है। गड़बड़ी है तो, हम किसी को छोड़ते नहीं है। हमनें आईएएस अधिकारी को सस्पेंड कर रिकार्ड बनाया कि, हम जनता की संवेदना के साथ है। हम झूठी राजनीति नहीं करते। यही घटना कर्नाटक में घटी, हैदराबाद में कई लोग पानी की वजह से मारे गए, हिमाचल में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गईं, लेकिन कांग्रेस के नेताओं के मुंह से एक शब्द नहीं फूटा, वहां मिलने नहीं गए, लेकिन यहां हाय रे हाय रे कर रहे हैं। क्योंकि केवल इनको वोट चाहिए। लाशों पर राजनीति करने वाले कांग्रेसी कान खोलकर सुन लो, जनता तुम्हारे नाटक और तुम्हारे बहकावे में आने वाली नहीं है।
