झाड़ू से समेटे जा रहे थे नूडल्स, ' साईं गृह उद्योग ' का लायसेंस निरस्त, देखें वीडियो



जबलपुर।
माढ़ोताल की दीक्षित कॉलोनी के एक नूडल्स बनाने के कारखाने में झाड़ू से नूडल्स समेटे जा रहे थे। जमीन पर फैले नूडल्स को पैरों से कचरा जा रहा था। कारखाने में खाद्य विभाग के औचक छापे से गंदगी का खुलासा हुआ है। प्रशासन ने कारखाने में खाद्य निर्माण और व्यापार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाते हुए लायसेंस निरस्त कर दिया है।

खाद्य निर्माताओं के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में माढ़ोताल के पास साईं गृह उद्योग कारखाने में खाद्य विभाग ने छापा मारा हैै। छापे के दौरान मशीने से तैयार की जा रहे नूडल्स को जमीन पर सुखाया जा रहा था। इसे सुखाने के बाद झाड़ू से एकत्र किया जा रहा था। टूटे नूडल्स पैरों के नीचे आ रहे थे, जिन्हें एकत्र कर पॉलीथिन में भरा जा रहा था। कारखाने में जगह-जगह गंदगी के बीच निर्माण चल रहा था। 


खाद्य टीम ने निरीक्षण में यह पाया गया कि नूडल्स को गंदगी के बीच जमीन पर सुखाया जा रहा था। अत्यंत अस्वास्थ्यकर एवं अस्वच्छ वातावरण में पैकिंग की जा रही है। यह स्थिति जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा था। जांच में यह भी सामने आया कि प्रतिष्ठान का वार्षिक टर्नओवर 12 लाख रुपये से अधिक है, लेकिन खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 की धारा 31 के अंतर्गत अनिवार्य खाद्य लाइसेंस प्राप्त नहीं किया गया था।

अस्वच्छता की गंभीरता और लाइसेंस के अभाव को देखते हुए पंजीयन प्राधिकारी ने लोक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। साथ ही वैध खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने तक प्रतिष्ठान में खाद्य निर्माण एवं व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post