khabar abhi tak

एमपी : रीवा में चने की भाजी बनी जानलेवा, पिता की मौत, मां-बेटी गंभीर

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ में जहरीली भाजी के सेवन से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी की हालत गंभीर है. शुरुआती जांच में मामला अत्यधिक कीटनाशक के प्रभाव या फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गढ़ निवासी श्याम कली कोल बीते 23 दिसंबर को अपने खेत से चने की भाजी तोड़कर लाई थी। रात में इसे पकाने के बाद परिवार के तीन सदस्यों शंकर कोल, उनकी पत्नी श्याम कली और पुत्री साधना ने भोजन किया। रात करीब 10 बजे तीनों को अचानक तेज उल्टी और दस्त शुरू हो गए. परिजनों ने पहले उन्हें स्थानीय क्लीनिक ले गए, लेकिन हालत बिगड़ती देख उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल (स्त्ररू॥) में भर्ती कराया गया.

अस्पताल में के बाद शंकर कोल (पिता) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी और बेटी की हालत आज दिनाँक 28 दिसम्बर की सुबह9 बजे से खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौत की खबर सुनते ही गांव में सन्नाटा पसर गया और आदिवासी बस्ती में मातम छा गया.

ग्रामीणों और परिजनों का अनुमान है कि चने की फसल को बचाने के लिए खेत में भारी मात्रा में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया था.भाजी को ठीक से न धोए जाने के कारण जहर शरीर में फैल गया. वहीं एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि भाजी पकाते समय उसमें कोई विषैला जीव गिर गया होगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak