khabar abhi tak

रील बनाते वक्त पलटी नाव, तालाब में डूबने से युवक की मौत, वीडियो पर आते थे मिलियन व्यूज

 

विदिशा। एमपी के  विदिशा स्थित ग्राम घटेरा में इंस्ट्राग्राम रील बना रहे युवक  देव तिवारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वहीं अपने तीन दोस्तों के साथ दोपहर के वक्त लकडिय़ों के सहारे बनी नाव में खड़े होकर रील बना रहा था। तभी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। तीन दोस्त तैरना जानते थे वे बाहर आ गए। लेकिन देव गहरे पानी में जाकर डूब गया।

                                     बताया गया है कि देव तिवारी अपने तीन दोस्तों के साथ लकडिय़ों के सहारे बनी एक छोटी नाव पर सवार होकर बीच तालाब में पहुंच गया। रील बनाने के दौरान अचानक संतुलन बिगडऩे से नाव पलट गई। जिससे चारों युवक पानी में गिर गए। देव के तीन मित्रों को तैरना आता था, जिनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और ट्यूब की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के दौरान देव तिवारी गहरे पानी में चला गया था। काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला जा सका। उस वक्त तक देव की मौत हो चुकी थी। इसके बाद भी देव को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक देव तिवारी गंजबासौदा के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था।

इंस्टाग्राम पर 29 हजार फॉलोअर थे-

देव तिवारी इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय था और उसके पेज पर 29,000 से अधिक फॉलोअर्स थे। वह अक्सर अतरंगी वीडियो बनाता था, जिनमें से उसके एक वीडियो को 136 मिलियन और दूसरे को 30 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे। वह अपने फॉलोअर्स के लिए रील बनाने के उद्देश्य से ही तालाब पर गया था, लेकिन यह शौक उसकी जान पर भारी पड़ गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak