khabar abhi tak

युनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाइज ने किया नवनियुक्त कार्यपालन अभियंता का अभिनंदन


जबलपुर।
 विजय नगर संभाग में नवनियुक्त कार्यपालन अभियंता अमित सक्सेना ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर 'युनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाइज संगठन' (पूर्व क्षेत्र कंपनी) के पदाधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के संयोजक एस.के. पचौरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री सक्सेना का अभिनंदन किया और संभाग की उन्नति के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर  कई वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। ​स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक यंत्री आदित्य चौबे, श्रीमती प्रियंका वर्मा, श्रीमती उषा पांडे, बृजमोहन विश्वकर्मा, दयाशंकर द्विवेदी, मनीष गड़ेवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, कविता विश्वकर्मा और अमृता सिंह सहित संभागीय कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने नए कार्यपालन अभियंता के कुशल नेतृत्व में संभाग के बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak